Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।होली में नहीं बजेगा अश्लील गाना, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 6, 2020

सहरसा।होली में नहीं बजेगा अश्लील गाना, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाने के लिए सोनवर्षा थाना परिसर में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिकों की एक संयुक्त बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष मो. अकमल हुसैन ने किया। बैठक में शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में लोगों से यह आग्रह किया गया कि किसी तरह का हुड़दंग नहीं हो सके। हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की गश्ती नियमित रूप से दिन व रात गश्त लगाते रहेगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी का दायित्व है कि अगर वैसे लोग जो समाज में अशांति फैलाना चाहता है उसकी जानकारी पुलिस को तुरंत दें। डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा जबकि अश्लील गाना नहीं बजेगा। चौक चौराहों पर पुलिस की टीम सादे लिबास में तैनात रहेगी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष ललन सिंह, समाजसेवी अजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अंसार आलम, हशीउद्दीन, मो. शमशेर आलम, डॉ. कमाल अख्तर, इंद्रदेव साह, गोपाल सिंह, सहदेव सिंह, सुधीर सिंह, मो. मशीर आलम, अफसार आलम, बुलबुल सिंह, अशफाक आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।