Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।स्नातक प्रथम खंड की आंतरिक परीक्षा 13 से - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 6, 2020

सहरसा।स्नातक प्रथम खंड की आंतरिक परीक्षा 13 से

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। शहर के एमएलटी सहरसा कॉलेज में स्नातक प्रथम खंड प्रतिष्ठा की आंतरिक परीक्षा 13 मार्च एवं 14 मार्च को आयोजित होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. डीएन साह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में ही दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्नातक प्रथम खंड प्रतिष्ठा के आंतरिक परीक्षा में प्रथम खंड प्रतिष्ठा के सभी छात्र- छात्रा को शामिल होना अनिवार्य है। जो छात्र व छात्रा आंतरिक परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा फार्म भरने से वंचित कर दिया जाएगा।