Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।ग्रामीणों ने अपने गांव में आने वाले सड़क को किया ब्लॉक,बाहरी लोगों को नो इंट्री - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 28, 2020

मधेपुरा।ग्रामीणों ने अपने गांव में आने वाले सड़क को किया ब्लॉक,बाहरी लोगों को नो इंट्री

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मघेपुरा। कोरोना का खौफ हर ओर दिख रहा है। महामारी फैलने की आशंका से लोगों ने अपने-आपकों घरों में कैद कर लिया है। आलमनगर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या चार ग्रामीणों ने बांस लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि महामारी से बचाव के लिए ही उन लोगों ने आने-जाने पर रोक लगा दिया है। न कोई गांव आएगा और न ही गांव से बाहर जाएगा। ताकि कोरोना वायरस पर रोक लग सके। ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से देश व दुनियां के लोग परेशान हैं। ऐसे में हर व्यक्ति डरा हुआ है। यह बीमारी एक-दूसरे को छूने से भी फैलता है। यहीं कारण है कि ग्रामीणों ने गांव में नो एंट्री लगा दिया है। 21 दिनों तक रास्ता अवरुद्ध रहेगा। सरकार के आदेश को कुछ लोग अनुरोध को नहीं मान रहे हैं। वे मानवता के दुश्मन हैं। इसका खामियाजा हम लोगों को भी भुगतना पड़ेगा इसको देखते हुए हम गांव वालों ने यह निर्णय लिया कि अपने मोहल्ला मे प्रवेश वाले मार्ग को ही बंद कर दिया जाय। ग्रामीण नंदू ऋषि देव, सुपारी ऋषिदेव, हाथी ऋषिदेव, चंद्रदेव ऋषिदेव, सुपारी ऋषिदेव सहित कई दलित परिवार के सदस्य ने सरकारी स्तर पर कीटनाशक छिड़काव कराने की बात कही।


चामगढ़ में ग्रामीणें ने सड़क को घेरा



मधेपुरा। मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र की जीतापुर पंचायत अंतर्गत चामगढ़ सड़क को ग्रामीणों बाधित कर दिया है। सड़क को बांस से बंद कर बोर्ड लगा दिया है। ताकि गांव से न कोई बाहर जा सके और न ही अंदर आ सके। ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति गंभीर है। ऐसे में लॉकडाउन ही एकमात्र उपाय है। बेलो मुखिया संघ अध्यक्ष सह भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार के लोगों को मुरलीगंज प्रखंड के पंचायत में जाकर जागरूक किया जा रहा है। मंदिर हो या मस्जिद में भीड़ जमा न हो और सभी आदमी साबुन से हाथ धोकर ही खाना खाएं। मौके पर उपस्थित भगत यादव, बालसरन दास, अनिल स्वर्णकार, संजीव कुमार, गौतम कुमार,मनोज दास राजाराम यादव आदि मौजूद थे।