कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा आर्थिक हालात के कारण अधिकतर छात्र उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से राज्य के विकास, प्रगति व उत्थान के लिए सात निश्चय योजना के अंतर्गत आर्थिक हल युवाओं को बल योजना को शुरू की गई। इस योजना के शुरू होने से जिले के छात्रों के सपनों को पंख लग रहा है। कुशल युवा कार्यक्रम, स्वयं सहायता भत्ता योजना और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत फायदा हो रहा है। खासकर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना काफी प्रभावकारी के साथ-साथ छात्रों के सपने को ऊंची उड़ान दे रही है। छात्रों के सपनों को ऊंची उड़ान देने में जिला निबंधन परामर्श केंद्र ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में अपने लक्ष्य का 164 प्रतिशत प्राप्त कर सूबे में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
----------------------------
वित्तीय वर्ष 2019-20 में 2334 छात्रों का ऋण किया गया स्वीकृत वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले को 1418 छात्रों के बीच स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था। क्रेडिट कार्ड वितरण में रखे गए लक्ष्य का 164 प्रतिशत कार्य पूरा कर सूबे में मधेपुरा तीसरे पायदान पर है। वहीं इस वित्तीय वर्ष में 3306 (निर्धारित लक्ष्य का 233 प्रतिशत) छात्रों के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 3306 छात्रों द्वारा दिए आवेदन में 2334 छात्रों की ऋण स्वीकृत कर किए गए हैं। वहीं बाकी 972 छात्रों के आवेदन को आगे की प्रक्रिया के लिए भेजे गए हैं। इस वित्तीय वर्ष के लिए डीआरसीसी के द्वारा 35.31 करोड़ राशि स्वीकृत की गई है।
2016-20 तक 4700 छात्रों का आवेदन किए गए स्वीकृत वर्ष 2016 से चार मार्च 2020 तक स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए डीआरसीसी में 5006 छात्रों ने आवेदन किए। इसमें 4700 छात्रों के आवेदन स्वीकृत कर लिए गए हैं। वहीं 92 छात्रों का द्वारा आवश्यक शर्त पूरी नहीं करने के कारण उनका आवेदन रद कर दिए गए। अब तक स्वीकृत सभी आवेदनों के लिए 64.37 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इनमें अब तक 24.32 करोड़ की राशि छात्रों को भेजी जा चुकी है।
छात्रों ने इस योजना को सराहा सदर प्रखंड के जफर आलम ने इस योजना का लाभ लेकर एमसीएम व शुभम कुमार पोलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं बिहारीगंज प्रखंड के मनीष कुमार, सफल कुमार, चौसा के अमन कुमार, घैलाढ़ प्रखंड के अमित कुमार एवं नीरज कुमार ने इस योजना का लाभ लेकर बीए व बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं।
छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करा कर उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। रुपये के कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए जिलेभर के छात्रों को क्रेडिट कार्ड के तहत रुपये दिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश व सहयोग के कारण ही निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा कार्य कर मधेपुरा राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है। -प्रसुन्न कुमार सिंह, प्रबंधक,
जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र,
मधेपुरा
--------------------------
