कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा । कोरोना के भय से लोग परेशान हैं। वहीं नगर परिषद के हर वार्ड में कचरा का अंबार लगा हुआ है। सफाई के नाम पर नगर परिषद सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। जबकि कचरों के अंबार व कोरोना के भय के कारण लोग अपने-अपने घरों से निकलने में भी काफी कोताही बरत रहे हैं। वहीं यदि नगर परिषद में सफाईकर्मी की बात करें तो नगर परिषद में कुल सफाई कर्मी की संख्या 100 से भी अधिक है। लेकिन सिर्फ दिखावे के लिये।
लक्ष्मीपुर मोहल्ले की स्थिति दयनीय शहर के वार्ड संख्या 16 की बात करें तो इस वार्ड में कचरों व गंदगी के मोहल्ले के नाम लोग जानने लगे हैं। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि इस मोहल्ले में सफाई नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। कोरोना से लोग डरे हुए हैं लेकिन नगर परिषद सफाई पर ध्यान नहीं दे रही है। जिला प्रशासन भी लोगों की सुरक्षा के प्रति नहीं ले रहा दिलचस्पी शहरवासियों की माने तो उनका कहना है कि जिला प्रशासन लोगों के सुरक्षा के प्रति चितित नहीं है। जबकि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए अभी साफ-सफाई की व्यवस्था पहले की अपेक्षा इस समय विशेष ध्यान देने की जरूरत है
