Kosi Live-कोशी लाइव कोरोना का खौफ: भागलपुर, लखीसराय व मधेपुरा में 4 कोरोना संदिग्ध मिले - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 18, 2020

कोरोना का खौफ: भागलपुर, लखीसराय व मधेपुरा में 4 कोरोना संदिग्ध मिले

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर

भागलपुर, मधेपुरा और लखीसराय से मंगलवार को कोरोना के चार संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, खगड़िया के बेलदौर में छह लोग कोरोना को लेकर एहतियातन अस्पताल में भर्ती हुए हैं। 
भागलपुर में केरल से आए एक छात्र ने कोरोना की जांच कराई है। वहीं, भागलपुर के मायागंज अस्पताल से भागे कोरोना के संदिग्ध मरीज को गोपालपुर पुलिस ने उसके गांव अभिया से मंगलवार को पकड़कर फिर अस्पताल भेज दिया। वह दिल्ली में मजदूरी करता था। कोरोना का संदिग्ध होने पर उसे मायागंज अस्पताल के आइसोलेसन वार्ड में रखा गया था, जहां से सोमवार को वह भागकर घर आ गया था। अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद गोपालपुर पुलिस ने उसे पकड़कर वापस अस्पताल भेज दिया। 
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड के दिग्घी में भी कोरोना का संदिग्ध मरीज मिला है। मधेपुरा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मंगलवार को उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। लखीसराय में कोरोना का एक और संदिग्ध मरीज मिला है। मंगलवार को सदर अस्पताल में जांच के बाद उन्हें पावापुरी भेज दिया गया।  सर्दी-जुकाम, खांसी व बुखार से पीड़ित होकर वह सदर अस्पताल पहुंच थे।