Kosi Live-कोशी लाइव Big Breaking: बिहार में coronavirus का 7वां मरीज मिला, NMCH के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा इलाज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 26, 2020

Big Breaking: बिहार में coronavirus का 7वां मरीज मिला, NMCH के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा इलाज

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

पटना। बिहार में कोरोना वायरस का सातवां मरीज मिला है। बताया जाता है कि गुरुवार को एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं, गुरुवार तक कोरोना वायरस के संदेह वाले व्यक्तियों की संख्या बिहार में 1456 हो गई है। इसके पहले बुधवार तक संदिग्‍ध मरीजों की संख्‍या 1228 थी। जबकि, संक्रमित मामले छह थे। 
बिहार में कोरोना की आशंका में अब तक 1456 लोग निगरानी में लिये गये हैं। बुधवार तक इनकी संख्या 1228 थी। गुरुवार काे 228 नए लोग इसमें शामिल किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तक राज्य में कोरोला के छह संक्रमित मामले मिले थे। इसमें मुंगेर के तीन और पटना के तीन थे। मुंगेर के तीन में से एक संक्रमित सैफ अली की मौत हो चुकी है। शेष पांच इलाजरत हैं। लेकिन गुरुवार को एक और नए पॉजिटिव मरीज के मिलने पटना के संक्रमित मरीजों की संख्‍या सात हो गई।