कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन आम नागरिकों के हित में लगातार योजनाएं बना रही है। जिला प्रशासन ने खाद्यान्न विक्रेताओं के साथ बैठक कर उन्हें फोन व व्हाटसएप पर मिले आर्डर के आधार पर 25 सौ तक राशन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने का निर्देश दिया है। सामान पहुंचाने वाले व्यक्ति को नकदी या पेटीएम के जरिये डिलेवरी दी जा सकती है। इसके लिए सामान पहुंचाने वाले कर्मी के पास स्वैप मशीन भी उपलब्ध रहेगा। विशाल मेगामार्ट के प्रतिनिधि के साथ बैठक उपरांत सदर एसडीओ शंभूनाथ झा ने होम डिलीवरी का आदेश जारी कर दिया है। इस निर्णय के अनुसार सुबह आठ बजे से संध्या छह बजे तक मोबाइल नंबर 8287515529 और व्हाटसएप नंबर 7050592928 पर सामान का आर्डर दिया जा सकेगा। सामान की आपूर्ति दस बजे दिन से छह बजे संध्या होगी। सामान पहुंचाने के लिए पांच किलोमीटर तक 30 रुपये और आठ किलोमीटर तक 50 रुपये डिलीवरी शुल्क निर्धारित किया गया है।