Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।अति आवश्यक हो तब ही घर से निकले एक लोग: एसपी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 27, 2020

सहरसा।अति आवश्यक हो तब ही घर से निकले एक लोग: एसपी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को भी कई दिशा-निर्देश देते हुए उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई करने को कहा। एसपी ने बताया कि लॉकडाउन के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। अगर कोरोना संक्रमण को हराना है तो हर व्यक्ति को इसका अनुपालन करना होगा। उन्होंने कहा कि वाहनों की जांच, जुर्माना की वसूली, जब्ती और उल्लंघन करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने की कार्रवाई चलती रहेगी। एसपी ने कहा कि पुलिस भी अनावश्यक बल का प्रयोग नहीं करना चाहती है। हम सभी से इसे सफल बनाने में सहयोग की अपील कर रहे हैं ताकि वो अपने साथ-साथ अपने परिवार को इस संक्रमण से बचाकर रख सके। एसपी ने कहा कि अगर किसी को अति आवश्यक हो तो घर के एक व्यक्ति घर से निकले अपने जरूरत के सामान, दवा आदि खरीदकर तुरंत घर वापस लौट जाए। वाहनों का कम प्रयोग करें। घर से निकलने पर सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सहभागिता ही लॉकडाउन का सफल बना सकती है