Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।डीएम साहब, मेरे पुत्र को सकुशल ला दीजिए.. - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 27, 2020

सहरसा।डीएम साहब, मेरे पुत्र को सकुशल ला दीजिए..

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। शहर के भवानी नगर वार्ड नंबर 13 निवासी शिक्षक भोला प्रसाद गुप्ता ने डीएम को पत्र लिखकर पटना में फंसे दो पुत्रों के सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। डीएम को भेजे पत्र में पीड़ित पिता ने कहा कि पुत्र जयंत राज और रूपेश राज परेशान और हताश हैं। उसे आने के लिए कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। इधर उसकी मां की हालत खराब हो रही है। प्लीज डीएम साहब, किसी तरह पटना से मेरे बेटों को सकुशल मंगाने की व्यवस्था कर दीजिए। जयंत राज एवं रूपेश राज पटना के महेंदू चौधरी टोला स्थित सेवानिवृत प्रो. राधामोहन सिंह के मकान में भाड़ा पर रहता है। सबसे उपरी मंजिल की हाईट मात्र 8 फीट है। उसी कमरे में दोनों रहता है। खान-पान की स्थिति काफी चिताजनक है। दिन भर का समय सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़कर बिताता था। लॉकडाउन के कारण दोनों परेशान और हताश हैं। दोनों पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। बेटे की वापसी नहीं होने पर उनकी मां का रो-रोकर परेशान है। पिता ने दोनों बेटे जयंत जय का मोबाइल नंबर 8873792850 एवं रूपेश राज का मोबाइल नंबर 8544201863 बताया है। पिता की इस गुहार का अब तक असर नहीं दिखने पर पीड़ित पिता ने जागरण को फोन कर बिलखते हुए बताया कि किसी तरह मेरे बेटों को पटना से सकुशल मंगवा दीजिए। डीएम साहब को तीन दिनों से पत्र भी भेजे हैं। लेकिन अब तक कोई सकारात्मक प्रयास सामने नहीं दिख रहा है। इसी तरह पूर्णिया के रहने वाले संजीव पौद्दार भी पटना से इलाज कराकर सहरसा लौटे तो तब तक लॉकडाउन लग चुका था। उस दिन से वे भी बटराहा स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां फंसे हुए हैं। एक तो वे पहले से ही हार्ट की बीमारी से परेशान हैं और उपर से अपने पत्नी व बच्चों से दूर रहने पर वे काफी परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आता है कि वे जाएं तो कैसे जाएं। चार पहिया वाहन भी भाड़े पर नहीं मिल रहा है।