Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।मठाही में लॉकडाउन की उड़ रही है धज्जियां - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 28, 2020

मधेपुरा।मठाही में लॉकडाउन की उड़ रही है धज्जियां

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा जिला मुख्यालय के मठाही बाजार में लॉकडोन की धज्जियां ऊड़ रही है । शाम लोग बाइक, साईकिल, इत्यादि  वाहन से अधिकांश आवाजाही करना शुरू  कर देते हैं ।  मठाही बाजार के सब्जी मण्डी, स्टेशन चौक, भान-टेकठी रोड  सहित उसके आसपास लोगों की भीड़ इस कदर बढ़ जाती है कि यदि एक भी व्यक्ति  संक्रमित होते हैं तो हजारों -हजार को संक्रमित कर जान जोखिम में डाल सकते है । क्योंकि  सैंकड़ों गॉव से लोग मठाही बाजार हटिया करने आते है, जिसके कारण आसपास के आमलोगों में भय का माहौल बन जाता है। शाम होते ही विभिन्न खेल मैदानों पर बच्चों के  क्रिकेट, फुटबॉल सहित बड़े बुजुर्गों के तास की खेल भी शुरु हो जाती है।  लेकिन अभी तक जिला प्रशासन के द्वारा मठाही में  कोई सख्ती नहीं की गयी है। न ही दिन कोई पुलिस बल नजर आते हैं,  यदि नजर भी आते हैं तो कुछ देर के लिए सुबह और शाम में । यदि प्रशासन आगे कदम नही उठाती है तो मठाही सहित आसपास अन्य जिलों में भी संक्रमण फैलने से कोई नही रोक सकता है।

संवाददाता- सविता नंदन कुमार