Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।पुलिस ने 150 लोगों को दिया राशन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 28, 2020

सहरसा।पुलिस ने 150 लोगों को दिया राशन

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। लॉकडाउन के दौरान जहां पुलिस एक तरफ सड़कों पर पूरी तरह से मुस्तैद हैं और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सोनवर्षा राज पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। स्थानीय थाना प्रभारी अकमल हुसैन ने अपने टीम के साथ क्षेत्र के मनोरी चौक के समीप यूपी से आए प्रवासियों के 19 परिवार के करीब 150 सदस्यों के बीच राशन किट का वितरण किया। प्रवासियों के राशन वितरण करते हुए सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखा गया। लॉकडाउन में इन खानाबदोशों के सामने रोजी-रोटी की समस्या आन पड़ी थी। ऐसे में इनको चावल, आलू, प्याज, नमक, मूढ़ी जैसे आवश्यक राशन मुहैया करा राहत प्रदान किया गया। मालूम हो कि बीते दिनों घूम-घूम कर चूड़ी बेचकर अपना गुजरा करने वाले प्रवासी मनोरी चौक के समीप खुली जगह में झुग्गी झोपड़ी डाल अपना डेरा डाला था। लेकिन लॉकडाउन होने के कारण न सिर्फ इनका रोजी रोजगार बंद हो गया। बल्कि इनके सामने जीवन-यापन की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पुलिस द्वारा की गयी अच्छी पहल पर प्रवासियों के चेहरे खुशी साफ दिख रही थी। राशन वितरण के दौरान अनिल सिंह,श्रद्धानन्द मांझी, प्रभात रॉय, कपिलदेव सिंह, सुनील कुमार त्रिपाठी,मनोज यादव,राजेश सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।