Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।डॉक्टर दंपती ने पीएम राहत कोष में दिये एक लाख रुपये - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 30, 2020

सहरसा।डॉक्टर दंपती ने पीएम राहत कोष में दिये एक लाख रुपये

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। देश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लार्ड बुद्धा कोसी मेडिकल कॉलेज ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये की राशि प्रदान की है। प्रधानमंत्री राहत कोष में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्याणी सिंह एवं लार्ड बुद्धा कोसी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. पीके सिंह ने चेक के जरिये राशि भेजी है। देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगाए गए लॉकडाउन की प्रशंसा करते हुए द्वय चिकित्सकों ने कहा कि यह आम लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी था। जब तक लोग अपने- अपने घरों में पूरी तरह लॉक नहीं रहेंगे तब तक इसका प्रसार नहीं रुकेगा। इसीलिए जरूरी है कि संकट के इस दौर में लोग अपने घर पर ही सुरक्षित रहें। इस महामारी को रोकने के लिए आम लोगों से भी अपील की कि वे लोग अपने घरों की लक्ष्मण रेखा को न लांघे। जब तक सभी व्यक्ति सुरक्षित नहीं रहेगा तब तक इस वायरस पर नियंत्रण नहीं हो पाएगा। घरों से बाहर निकलने पर ही इस खतरनाक वायरस के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। 14 अप्रैल 20 तक घर पर रहें और सुरक्षित रहें। सबों से इस लड़ाई को जीतने की अपील की है।