Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।प्रवासियों को लगाया जा रहा मोहर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 29, 2020

सहरसा।प्रवासियों को लगाया जा रहा मोहर

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। कोरोना वायरस को रोकने के लिए स्वास्थ्य शिविर प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में गांव-गांव जाकर लगाया जा रहा है। गांव के जो लोग शिविर में नहीं आते हैं, उनका नाम चयन कर उनके घर पर ही जांच टीम चली जाती है। जहां उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। शनिवार को महावीर मध्य विद्यालय धमसैना में शिविर का आयोजन किया गया। जहां दर्जनों लोगों की जांच की गयी। सभी लोगों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनिया ढनढनियां ने साबुन का मुफ्त वितरण किया और लोगों को सलाह दी कि कम से कम दिन में दो से तीन बार साबुन से हाथ धोएं और अपने आसपास के स्थानों को साफ सुथरा रखें। जांच करते हुए मेडिकल टीम के डॉक्टर अख्तर आलम ने बताया कि बाहर से आने वाले जिन लोगों की लिस्ट मिली थी। सभी लोगों की इस शिविर के जरिये जांच की जा रही है और जो लोग शिविर में नहीं पहुंच रहे हैं उनके घर पर मेडिकल टीम पहुंचकर उनकी जांच करती है। जिसके बाद उनके हाथों पर एक मोहर लगा दिया जाता है जिससे यह पहचान हो सकें कि वो बाहर से आए हुए व्यक्ति हैं। इस मौके पर मुखिया वीणा कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि अनिमेष कुमार, प्रधानाध्यापक राकेश कुमार झा, पंचायत सचिव सुमन सिंह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।