Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बांसबाड़ी से किशोर का शव बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 19, 2020

सहरसा।बांसबाड़ी से किशोर का शव बरामद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत स्थित साहु टोला लक्ष्मीनियां गांव के वार्ड नंबर एक निवासी बहादुर साह के 16 वर्षीय पुत्र अटल कुमार का शव गुरुवार को तीरी पंचायत स्थित रामटोला लक्ष्मीनियां स्थित बांसबाड़ी से मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
उधर, मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे अटल की अपराधियों ने हत्या कर शव बांसबाड़ी में छिपाने के लिए फेंक दिया। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने शौच के दौरान शव देखा। इसके बाद मौके पर लोगों भारी भीड़ जुट गयी। पुलिस शिविर प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि किशोर की हत्या हुई थी या किसी और कारण से उसकी मौत हुई। इधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक शव की पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था।