Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।जिला प्रशासन ने शॉपिग मॉल को 31 तक कराया बंद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 19, 2020

सहरसा।जिला प्रशासन ने शॉपिग मॉल को 31 तक कराया बंद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एहतियात के लिए हर कदम उठाए जा रहे हैं। गुरूवार को सदर एसडीओ शंभूनाथ झा ने सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह साथ घूमकर जिला मुख्यालय के सभी शॉपिग मॉल को बंद करवाया। सदर एसडीओ ने कहा कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व बचाव के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में बहरहाल कोई चिताजनक स्थिति नहीं है, परंतु संक्रमण का फैलाव नहीं हो इसके लिए जिलाधिकारी के आदेश पर सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया। मंडलकारा, बस पड़ाव, बाजार आदि में भीड़ को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। सभी स्कूल कॉलेज बंद है। निजी स्कूल और कोचिग संस्थानों पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है। आदेश का उल्लंघन करनेवाले और बच्चों के जानमाल से खिलवाड़ का प्रयास करनेवाले निजी स्कूल और कोचिग संचालकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।