कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। अवैध धंधा करने का विरोध कर रहे युवक को जान से मारने की नीयत से बदमाशों ने होली के दिन गोली मारकर घायल कर दिया।
घायल युवक का एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर शेष की तलाश में छापेमारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के संत नगर के समीप मंगलवार अपराह्न चार होली खेल कर घर जा रहे 17 वर्षीय युवक दुष्यंत कुमार उर्फ गोलू सिंह संत नगर स्थित सीताराम चौक टावर के पास हमलावरों में शामिल विजय दास, राजेंद्र दास, रूदल सिंह, अर्जुन सिंह एवं पिटू दास आदि ने घेरकर जबरन मैदान में ले गया और वहां रूदल दास से युवक को गोली मारने को कहा। जिसपर विजय दास ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली युवक गोलू सिंह के कमर में जा लगी और वहीं पर वह औधें मुंह पड़ा। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर वहां से भाग निकले। वहीं
जख्मी युवक को शहर के गांधी पथ स्थित सूर्या हास्पीटल में भर्ती कराया गया। उस दौरान जख्मी युवक ने बताया कि हमलावर संतनगर मुहल्ला में कोरेक्स बेचने का अवैध धंधा करता है। जिसका वह विरोध करता था। इसी विरोध के चलते बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी एवं सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने जख्मी युवक का हाल चाल लिया और स्वजनों से घटना की जानकारी ली। उधर, सदर पुलिस ने सूचना मिलते ही हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू की। जिसमें एक आरोपी राजेंद्र दास को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है। अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में अन्य बिन्दुओं की भी गहराई से छानबीन की जा रही है।
