कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। बिजलपुर पंचायत के पदमपुर गांव में रुपये की लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच गत दिन हुई गोलीकांड मामले में जख्मी के फर्द बयान पर पति-पत्नी के विरुद्ध बिहरा थाना में केस दर्ज कराया गया है। जख्मी छोटे भाई विपिन यादव ने पुलिस को दिये फर्दबयान में बड़े भाई अरविंद यादव एवं भाभी सुलेखा देवी पर रुपये की लेनदेन को लेकर हत्या करने के उद्देश्य से गोली मारने का गंभीर आरोप लगाया है।
मालूम हो कि बिजलपुर पंचायत के पदमपुर वार्ड नंबर दस के निवासी अरविंद यादव को अपने छोटे सगे भाई विपिन यादव से रुपये लेनदेन को लेकर मारपीट हो गयी थी। इसी दौरान बड़े भाई अरविंद ने छोटे भाई विपिन को गोली मार जख्मी कर दिया था। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि जख्मी के फर्द बयान पर केस दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है।
