Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णिया। होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो महिला समेत 11 गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 13, 2020

पूर्णिया। होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो महिला समेत 11 गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

बिहार बंगाल के बाडॅर पर जिले के पूर्णिया मोड़ स्थित एन एच 31 से पूरब सटे आवासीय आशियाना होटल में महीनों से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
बायसी अनुमंडल के चारों थाने की पुलिस दलबल के साथ छापेमारी कर दो महिला समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया। बायसी एसडीपीओ मनोज कुमार राम ने बताया कि बायसी थाने की पुलिस को रात में गश्त के दौरान आशियान होटल में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। जांच करने जब पुलिस को होटल के मेन गेट में बाहर से ताला लॉक दिखा। लेकिन गेट के अंदर चार बाइक लगी मिली। 
पुलिस जब होटल के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसी तो रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास कुछ लोग छिपे हुए मिले। सभी नशे में थे। होटल खंगालने पर रूम नंबर 105  और 106 को बंद पाया। संदिग्ध स्थिति मालूम होने पर रूम नंबर 105 को तोड़ दिया गया जबकि रूम नंबर 106 को पुलिस ने अंदर से खुलवाया तो एक महिला और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। वहीं रूम नंबर 105 से भी एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। जांच के दौरान दोनों कमरे से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ।

बायसी थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने बताया कि जांच के दौरान दो महिला समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान बायसी थाना क्षेत्र के अमीरगंज निवासी जावेद आलम उर्फ रिजाउल हक, जीसान राही उर्फ गुड्डु,  मो. मसरूल आलम, जोसीद आलम , श्याम महतो उर्फ अजय महतो, एमरूल हक,  पप्पू बोसाक,  सातो बायसी गिरफ्तार बायसी थाना क्षेत्र के अमीरगंज के निवासी है। जबकि दो राजू डे सरकार एवं सनवर आलम दोनों बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले का है।
 थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी नौ लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है जबकि दोनों महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया था। दोनों महिला बंगाल के कोलकत्ता की रहने वाली है। दोनों महिलाओं में से एक महिला महीनों से होटल मालिक के सहयोग से सेक्स रैकेट चलाती है। मौके पर पुलिस ने बायसी थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, अमौर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव, मानुतोष कुमार, अनगढ़ थानाध्यक्ष गुलाम शहबाज, वरूण कुमार झा, राजकिशोर कुमार समेत महिला एवं पुरूष पुलिस जवान भारी मात्रा में थे।