Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:रेल यात्री कृपया ध्यान दें... अब साहिबगंज तक होगी सहरसा-भागलपुर की सवारी Bhagalpur news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 6, 2020

BIHAR:रेल यात्री कृपया ध्यान दें... अब साहिबगंज तक होगी सहरसा-भागलपुर की सवारी Bhagalpur news

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

भागलपुर। रेलवे ने होली से पहले यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। भागलपुर से सहरसा के बीच चल रही पैसेंजर अब साहिबगंज तक जाएगी। रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। अभी प्रायोगिक तौर पर छह महीने के लिए विस्तार किया गया है। सहरसा फास्ट पैसेंजर सात मार्च से 25 जुलाई तक चलेगी। इस ट्रेन के समय में बदलाव नहीं किया जाएगा। सहरसा-भागलपुर पैसेंजर भागलपुर से रोज 12 बजे दिन में खुलेगी और साहिबगंज 2.20 बजे पहुंचेगी। वहीं, साहिबगंज से 2.50 में चलेगी और भागलपुर 4.25 में आएगी। यहां से पूर्व निर्धारित समय 4.30 बजे सहरसा के लिए रवाना होगी।
इन स्टेशनों पर दिया गया ठहराव
इस ट्रेन का ठहराव सबौर, घोघा, कहलगांव, मिर्जाचौकी और पीरपैंती स्टेशनों पर ही रुकेगी। अभी तक साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, सबौर स्टेशन से सहरसा के लिए अभी तक कोई ट्रेन नहीं चल रही है। इसके चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब मुंगेर, खगडिय़ा और सहरसा के लिए सीधी ट्रेन मिल गई है।

साहिबगंज की तरफ का समय
सबौर, दोपहर 12.10 बजे-12.11 बजे
घोघा, दोपहर 12.32 बजे-12.33 बजे
कहलगांव, दोपहर 12.49 बजे-12.51 बजे
पीरपैंती, दोपहर 1.22 बजे-1.25 बजे
साहिबगंज, दोपहर 2.20 बजे
अप लाइन में समय
मिर्जाचौकी, दोपहर 3.04 बजे-3.05 बजे
पीरपैंती, दोपहर 3.15 बजे -3.15 बजे
कहलगांव, दोपहर 3.34 बजे-3.35 बजे
घोघा, दोपहर 3.51 बजे-3.52 बजे
सबौर, 4.11 बजे आएगी 4.12 खुलेगी।