कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। सहरसा स्टेशन पर उतरे एक युवक को दो युवकों ने जीआरपी थाना का झांसा देकर अन्यत्र ले जाकर मारपीट की और घर से 25 हजार रुपये छीनकर भाग गया। पीड़ित युवक सागर यादव के बयान पर सदर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए सदर पुलिस ने दो आरोपियों सचिन कुमार व पांडव कुमार रजक को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी में जिले के सौर बाजार के रौता गांव निवासी सागर यादव ने कहा कि वे 5 मार्च को सहरसा स्टेशन मधेपुरा से आया था। स्टेशन पर ही सूरज शर्मा एवं शशि झा नामक दोनों युवक ने यह कहकर साथ चलने को कहा कि जीआरपी के बड़ा बाबू बुला रहे हैं। दोनों युवक उसे चांदनी चौक तक लाए और वहां से कुछ अन्य युवकों के साथ बटराहा मुहल्ला में ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया और मारपीट करने लगा। नामजदों ने धमकी देकर घर फोन करवाया कि 25 हजार रुपये लेकर जीआरपी आओ। चंदन पैसा लेकर जीआरपी गया तो वहां मुझे नहीं देखा। तब तक हमलावरों ने फोन करवाकर उसे बटराहा बुलवाया और चंदन के साथ भी मारपीट कर उससे 25 हजार रुपये छीनकर चला गया। सदर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
