Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।जर्जर एनएच बना तालाब,दुर्घटना की आशंका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 6, 2020

मधेपुरा।जर्जर एनएच बना तालाब,दुर्घटना की आशंका

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
M.D मोनाजिर की रिपोर्ट।

"जर्जर एनएच बना तालाब"

मधेपुरा पार्वती कॉलेज के सामने (पुरानी बाईपास) रोड की स्थिति पहले से तो खतरनाक है ही ,
पर थोड़ी बारिश हो जाने से तालाब से कम नहीं रह गया ।

रात में हुई हल्की फुल्की बारिश से एनएच तालाब सा बन गया और बारिश का पानी सड़क पर जमा होने के कारण पहले से सड़क पर बनी गड्ढे का कोई अंदाजा नहीं रह जाता ,
जिसके कारण कई गाड़ियां उस गड्ढे में चली गई और बाल-बाल बड़ी दुर्घटना होने से टल गई ।
बताते चलें कि इस एनएच का कार्य प्रगति पर है पर कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रही है जिसके कारण सड़क पर चल रहे लोगों को धूल का सामना करना पड़ता है ।
और अगर थोड़ी बहुत बारिश हो गई तो इस जर्जर सड़क की हालत तालाब जैसी हो जाती है,,,
अफसोस
गड्ढे में फंसी स्कॉर्पियो के बगल से जिला पदाधिकारी तथा बिहार सरकार के मंत्री भी गुजरे अफसोस किसी की भी नजर इस और नहीं पड़ी अगर मंत्री साहब का नजर गड्ढे में फंसी स्कॉर्पियो पर पड़ती और तालाब बनी सड़क पर तो शायद तत्काल गड्ढे को भरवाया जा सकता था ।
और किसी हादसा होने से बचाया जा सकता है।