Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 18, 2020

सहरसा:दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

महिषी(सहरसा),संवाद सूत्र। महिषी थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव के सामने पूर्वी कोसी बांध पर मंगलवार की रात दो मोटरसाइकिल की हुई आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि 4 अन्य घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार जलई ओपी क्षेत्र के बघवा गांव के अरविंद चौपाल अपने ससुराल सिरवार वीरवार पंचायत के नाकुच सिसौना से छोटी शर्मा एवं राहुल शर्मा के साथ एसप्लेण्डर बाइक (बीआर 50 जे 5581) से बलुआहा की ओर जा रहा था। दूसरी ओर बलुआहा से मार्केटिंग कर महिषी दक्षिणी पंचायत के भागवतपुर गांव के छोटू पासवान एवं श्याम साह ग्लैमर बाइक (बीआर 19 एल 8615) से अपने घर लौट रहा था। तेघड़ा गांव के सामने पूर्वी कोसी बांध पर दोनों बाईक में आमने सामने टक्कर हो गयी। इस एक्सीडेंट में दोनों बाइक पर सवार कुल पांच लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्क्षण इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां जाने के क्रम में बघवा निवासी घायल अरविंद की रास्ते में ही मौत हो गयी। सूत्रों के अनुसार घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। घटना की सूचना पर गश्ती लगा रहे महिषी थाना के एसआई शत्रुघ्नन राय सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तबतक सभी घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया था। दोनों मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जा में ले लिया।