Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा। सीओ ने कर्मचारी से फेयरवेल के नाम पर मांगे 5 हजार रुपये, व्हाट्सअप मैसेज वायरल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 6, 2020

सहरसा। सीओ ने कर्मचारी से फेयरवेल के नाम पर मांगे 5 हजार रुपये, व्हाट्सअप मैसेज वायरल

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा में एक स्थानांतरित बड़े अधिकारी के फेयरवेल पार्टी के लिए कथित रूप से पांच हजार रुपये की मांग की गई। सीओ द्वारा व्हाट्सअप पर भेजे गए मैसेज वायरल होने से शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
नवहट्टा प्रखंड के अंचलाधिकारी (सीओ) अबू अफसर ने अंचल निरीक्षक (सीआई) रामपुकार सिंह यादव से जिले के एक स्थानांतरित बड़े अधिकारी के फेयरवेल पार्टी के लिए कथित रूप से पांच हजार रुपये की मांग की। सीओ द्वारा व्हाट्सअप पर भेजे गए मैसेज वायरल होने से शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
   
दरअसल, सीआई ने फरवरी महीने में व्हाटसएप पर छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। उसके बाद सीओ ने मैसेज किया कि फेयरवेल हेतु पांच हजार रुपये की मांग की गयी है जो कि सहरसा स्थित सर्किट हाउस में होगा। कृपा करके उक्त राशि जिला नजारत में जमा करके अवकाश पर जा सकते हैं। इसके जवाब में राजस्व कर्मचारी/प्रखंड अंचल निरीक्षक ने लिखा कि हिन्दू धर्म में श्राद्धकर्म सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस तरह के कर्म में कुछ आदेश निर्गत करना असंवैधानिक है। भवदीय को जानकारी है कि मुझे आठ महीने से वेतन भी नहीं मिला है। इस कारण मैं पांच हजार रुपया देने से असमर्थ हूं। मेरे परिवार के बीच भुखमरी की समस्या है। 
रुपये नहीं देने पर हो रहे प्रताड़ित: सीआई
सीआई रामपुकार सिंह यादव ने कहा कि फेयरवेल के लिए पांच हजार रुपए देने में असमर्थता जाहिर करने के बाद से मुझे सीओ के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे धमकी देने के साथ-साथ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग भी किया जा रहा है। 
यह खास बात नहीं : सीओ
इस संबंध में नवहट्टा प्रखंड के सीओ अबु अफसर ने कहा कि इस तरह की बातें कार्यक्रम में होती ही रहती है। यह कोई खास बात नहीं है।