कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन जिले के सभी 30 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यद्यपि उदाकिशुनगंज अनुमंडल के अपग्रेड हाई स्कूल उदा से कदाचार में सहयोग के आरोप में केंद्राधीक्षक सहित पांच को गिरफ्तार किया गया। इसमें तीन वीक्षक सहित रसोइया भी शामिल है।
इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी उग्रेश प्रसाद मंडल ने बताया कि परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों से तीन फर्जी परीक्षार्थियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसमें मधेपुरा अनुमंडल के राधेश्याम प्रमोद इंटर उच्च माध्यमिक विद्यालय से दो और बीएनएमवी कॉलेज साहुगढ़ से एक फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार किया गया है। वहीं प्रथम पाली में मधेपुरा अनुमंडल से कुल पांच परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया। जबकि उदाकिशुनगंज अनुमंडल से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरेाप में निष्कासित किया गया। प्रथम पाली में मधेुपरा अनुमंडल के टीपी कॉलेज से तीन, रासबिहारी हाई स्कूल से दो एवं उदाकिशुनगंज अनुमंडल के अपग्रेड हाई स्कूल उदा से एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। निष्कासित होने में तीन छात्राएं और तीन छात्र शामिल हैं। दूसरे दिन की दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 14309 में 13755 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं दूसरी पाली में 12121 में 11580 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा की प्रथम पाली में जहां 554 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें वहीं दूसरी पाली में 541 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अभिभावकों पर बना रहा प्रशासनिक हनक जिले के सभी 30 केंद्रों पर प्रशासनिक हनक परीक्षा के दूसरे दिन भी बरकरार रहा। वहीं इस दौरान कंमाडों दस्ता की टीम ने केंद्र के आसपास अभिभावकों को फटकने नहीं दिया। यद्यपि अभिभावकगण केंद्र के आसपास बने रहने की कोशिश में लगे रहे। वहीं वरीय अधिकारी सहित पदाधिकारियों के केंद्रों पर लगातार दौरा करते रहे। साथ ही केंद्र पर मौजूद केंद्राधीक्षक और वीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।
बुधवार को होगी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2020 के तीसरे दिन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जायेगी। परीक्षा 80 अंकों की होगी। इसमें इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र से प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रथम पाली 9.30 से 12.15 बजे तक होगी। दूसरी पाली 1.45 से 4.30 बजे तक ली जायेगी।
फॉर्मूले से आए कई प्रश्न, बीजगणित से आए सबसे ज्यादा प्रश्न
सौ अंकों की परीक्षा में 50 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गये। पहली बार वस्तुनिष्ठ प्रश्न में विकल्प दिये गये थे। 50 अंकों के लिए 60 प्रश्न पूछे गये थे। बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय केंद्र से बाहर आयी पूजा कुमारी ने बताया कि वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में विकल्प होने का बहुत फायदा हो रहा है। प्रश्न नहीं छूटता है। वहीं, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न बहुत ही आसान थे। वहीं मिलर हाई स्कूल केंद्र पर परीक्षा देकर लौटे पंकज कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान थे। बीजगणित से सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे गये थे। फॉर्मूले वाले प्रश्न अधिक पूछे गए थे।

जिला और वहां पर निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या
जिला - कुल निष्कासन
पूर्णिया - 01
मुंगेर - 03
जमुई - 06
बेगूसराय - 05
सहरसा - 01
सुपौल - 03
पूर्वी चंपारण - 01
शिवहर - 02
नालंदा - 04
रोहतास - 04
नवादा - 04
अरवल - 07
सीवान - 01
गोपालगंज - 01
गया - 08
जिला - कुल निष्कासन
पूर्णिया - 01
मुंगेर - 03
जमुई - 06
बेगूसराय - 05
सहरसा - 01
सुपौल - 03
पूर्वी चंपारण - 01
शिवहर - 02
नालंदा - 04
रोहतास - 04
नवादा - 04
अरवल - 07
सीवान - 01
गोपालगंज - 01
गया - 08