Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:हैवानियत ऐसी कि कांप जाएगी रूह: युवती से दुष्कर्म के बाद फोड़ दी आंख, मरा समझ फेंक गए दरिंदे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 18, 2020

BIHAR:हैवानियत ऐसी कि कांप जाएगी रूह: युवती से दुष्कर्म के बाद फोड़ दी आंख, मरा समझ फेंक गए दरिंदे

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की कोशिश की गई। इस दौरान दरिंदों ने उसकी एक आंख भी फोड़ दी। लेकिन उसकी जान बच गई। रूह कंपा देने वाली यह घटना बिहार के समस्‍तीपुर जिला अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार अनाज पिसाई करवाकर घर लौट रही एक युवती से दुष्कर्म व हत्‍या की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान उसकी एक आंख भी फोड़ दी गई। दरिंदों ने उसे मरा समझ फेंक दिया। लेकिन उसने शोर मचा दिया। इसके बाद अपराधी भागने को मजबूर हो गए और उसकी जान बच गई।
घायल युवती के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने लन्‍य लोगों व पुलिस को खबर दी। युवती को गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया है। युवती के बयान के आधार पर एक मिल संचालक झरीलाल राय के पुत्र राहुल राय को नामजद किया गया है। 

गौरतलब है कि हाल के दिनों में समस्तीपुर और आसपास के जिलों में महिलाओं के  प्रति हिंसा में बढ़ोतरी हुई है। कुछ दिनों पहले ताजपुर में एक महिला के साथ गलत काम किया गया और जब उसने विरोध किया तो इसी तरह उसकी हत्या कर दी गई। खानपुर प्रखंड में एक नवविवाहित की अधजली लाश मिली थी। उसकी तो अभी तक पहचान भी नहीं हो सकी है। इस तरह के मामले कानून व्यवस्था पर सवाल है। जब कभी इस तरह के मामले होते हैं तो पुलिस आरंभिक कार्रवाई करती है और इसके बाद चुप हो जाती है। जिसकी वजह से गलत करने वालों का हौसला बढ़ता है। वे एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देते हैं और कानून के शिकंजे से बच जाते हैं। पुलिस प्रशासन के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है।