Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।मारपीट में जख्मी महिला की मौत, पांच लोग गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 18, 2020

सहरसा।मारपीट में जख्मी महिला की मौत, पांच लोग गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में जख्मी महिला की मौत इलाज के दौरान मंगलवार को हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, हरेराम यादव और रामजी यादव के बीच रास्ते की जमीन को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई थी। जिसमें एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए थे। जख्मी हरेराम यादव की जख्मी पत्नी चंदा देवी का इलाज सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा था। किंतु इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने जख्मी के आवेदन पर रामजी यादव समेत 10 लोगों पर केस दर्ज कर नामजद अभियुक्त सहुरिया पूर्वी निवासी रतन यादव, लालमुनि यादव, गजेन्द्र यादव, देवनारायण यादव एवं विजेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी की जा रही है।