Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।कट्टा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 18, 2020

मधेपुरा।कट्टा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा । शहर के दुर्गा चौक के समीप बिहारीगंज रोड पर सोमवार की रात पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी की। कार पर पांच युवक सवार थे। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। पुलिस ने दो युवकों को कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि सोमवार की रात एएसआइ प्रेमचंद पासवान के नेतृत्व में कमांडों अजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार और प्रदीप पाल द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच एक पुरानी सेंट्रो कार गुजर रही थी। इसमें पांच युवक सवार थे, जो एचडीएफसी एटीएम के समीप गाड़ी की लाइट बंद कर रुक गये। शक होने पर कमांडो टीम ने जांच शुरू की। मौका देखकर तीन युवक फरार हो गये। लेकिन दो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। एक युवक के पास से कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार युवकों की पहचान रानीपट्टी वार्ड संख्या 15 के संदीप कुमार और शंकरपुर बरयाही वार्ड 10 के नीरज कुमार के रूप में हुई है। विशेष पूछताछ के लिए कुमारखंड थाना ले जाया गया है।