Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।दु‌र्व्यवहार मामले में चार शिक्षकों पर केस दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 18, 2020

सहरसा।दु‌र्व्यवहार मामले में चार शिक्षकों पर केस दर्ज

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।


सहरसा। गत सोमवार को आंदोलनकारी शिक्षकों के द्वारा मध्य विद्यालय बिसनपुर के प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार एवं अन्य शिक्षकों के साथ किए गए दु‌र्व्यवहार मामले में चार शिक्षकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इस बाबत प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिए आवेदन गत सोमवार को वे अपने विद्यालय में थे। करीब 12:30 बजे हड़ताली शिक्षक अनाधिकृत रुप से विद्यालय परिसर आए और उनके साथ कार्य कर रहे शिक्षकों के साथ दु‌र्व्यवहार करने लगे। इस दौरान उग्र हड़ताली शिक्षकों ने सरकारी कार्यो में बाधा पहुंचाते हुए बंदी बनाकर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। बाद में अभिलेखों को क्षतिग्रस्त कर विद्यालय के अन्य शिक्षकों के साथ हाथापाई भी की। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा बीईओ को भेजे गए निर्देश के आलोक में मध्य विद्यालय पतरघट के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार राकेश, मवि सबैला के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मुन्ना, प्राथमिक विद्यालय खोताही पामा की शिक्षिका कुमारी नूतन सिंह, घुनसाहा पामा के शिक्षक अभिनंदन यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पत्र भेजा गया।
उधर, ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बीईओ कृष्ण कुमार चौधरी तथा प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार के पत्र के आलोक में भेजे गये पत्र पर चार शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।