कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। करोना वायरस को लेकर मधेपुरा में भी सतर्कता बरती जा रही है। सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। विशेष निगरानी बरतने को कहा गया है। साथ ही नेपाल व चीन से आने वाले के जांच का निर्देश दिया गया है। शनिवार को सदर अस्पताल स्थित सभागार में सिविल सर्जन डॉ. सुभाषचंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित कर जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से आए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं एमएनएम को कोरोना वायरस को लेकर प्रखंडों में जागरूकता फैलाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण दे रहे डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ. सचिन ने कहा अब तक भारत में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज मिला है। सरकार अन्य देशों से आने वाले सभी लोगों की जांच करवाने की इजाजत दी है। कोरोना वायरस के मरीजों की पहचान उसके लक्षण से की जा सकती है। कोई मरीज अगर जांच में पाया जाता है तो उसे तुरंत पास के दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दें। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों को इलाज के लिए रखे गए वार्ड में अधिक व्यक्ति को जाने से रोकना चाहिए। मास्क पहनने से कोरोना वायरस से पीड़ित होने की संभावना कम हो जाती है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाएं। कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरपी रमण, डीआईओ डॉ. विपिन कुमार गुप्ता, डीपीएम आलोक कुमार, डीपीसी तेजेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
----------------------------
जागरूकता के लिए जनप्रतिनिधियों का लें सहयोग
करोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेने की बात स्वास्थ्य विभाग ने कही है। सिविल सर्जन ने सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी से कहा है कि अपने-अपने प्रखंड के बीडीओ, मुखिया, प्रमुख से संपर्क स्थापित कर पंचायत में ग्रामसभा लगाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दें। कोरोना वायरस चीन से फैलना शुरू हुआ है। इसलिए चीन या नेपाल से आने वाले सभी व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें।
--------------------------------
मधेपुरा के दो लोगों की हुई जांच
भारत सरकार के द्वारा चीन से लाए गए नागरिकों में मधेपुरा शहर के दो युवक सुधांशु कुमार एवं मु.शाहिद गनी भी शामिल है। जो चीन में रहकर पढ़ाई करता है। भारत आने पर दोनों युवक की जांच की गई। जांच में दोनों युवक में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं पाया गया है।
------------------
करोना वायरस के लक्षण
-: अचानक बुखार आना
-: सूखा खांसी होना
-: श्वांस लेने में परेशानी होना
-: जुकाम व उल्टी होना
------------------------------
करोना वायरस से ऐसे करें बचाव
-: भोजन करने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन से करें साफ
-: खांसते या छीकते समय नाक एवं मुंह को टिश्यू पेपर से ढककर रखें
-: मांस एवं अंडे के सेवन से बचें
-: कोल्ड व फ्लू के लक्षण वाले मरीजों से रहें दूर
