कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
![]() |
| Pic:M/S (boy)उदाकिशुनगंज |
मधेपुरा। इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को जिले के सभी 35 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के छठे दिन दोनों पालियों से कुल तीन परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। पहली पाली में परीक्षा के दौरान रासबिहारी हाईस्कूल से एक, एसएनपीएम लॉ कॉलेज से एक एवं टीपी कॉलेजिएट हाईस्कूल से एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। पहली पाली में संगीत एवं द्वितीय पाली में भूगोल विषय की परीक्षा हुई। पहली पाली में 424 एवं द्वितीय पाली में कुल 322 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली की परीक्षा में 12906 में 12482 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं द्वितीय पाली में 9828 में 9506 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
----------------------------
कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही परीक्षा:
परीक्षा के दौरान कदाचार को रोकने के लिए प्रशासन पूरी सख्ती बरत रही है। केंद्र में प्रवेश करने से पहले परीक्षार्थी चिट-पूर्जे अंदर ना ले जा सके इसके लिए सघन तालाशी ली जा रही है। केंद्र के अंदर वीक्षक एवं केंद्राधीक्षकों के मोबाइल फोन उपयोग पर भी पाबंदी लगाई गई। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मधेपुरा अनुमंडल में डीएम नवदीप शुक्ला, डीडीसी विनोद कुमार सिंह एवं उदाकिशुनगंज में एसडीओ एसजेड हसन सहित अन्य पदाधिकारी गश्त लगाते रहे।
-----------------------------
