Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।अधिकारियों और कर्मी की मर्जी से चल रहा है मनरेगा कार्यालय - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 28, 2020

सहरसा।अधिकारियों और कर्मी की मर्जी से चल रहा है मनरेगा कार्यालय

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने वाला नवहट्टा का मनरेगा कार्यालय मनमर्जी से खुलता है और बंद होता है। यहां पदस्थापित पदाधिकारी व कर्मचारी के कार्यालय आने और जाने का समय निर्धारित नहीं है। आलम यह है कि सुविधा और जरूरत के अनुसार अधिकारी और कर्मी यह तय करते हैं। गुरुवार को 10:40 बजे मनरेगा भवन पूरी तरह बंद था। पीओ के वेश्म में ताला लटक रहा था। 10:55 में केयर टेकर चौकीदार मोहम्मद इदरीश का पुत्र शब्बीर चाबी लेकर आया और मनरेगा कार्यालय का ताला खोला। उसने बताया कि साहब लोगों के आने का कोई निश्चित समय नहीं है। वे लोग आते ही होंगे। खुलने के 15 मिनट बाद भी कार्यालय में सभी कुर्सियां खाली थी। लगभग समय 11:10 में ऑपरेटर संतोष कुमार मीडिया के आने की सूचना पर दौड़कर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे आए तो 10:00 बजे थे लेकिन खाना खाने चले गए थे। यहां पदस्थापित पंचायत तकनीकी सहायक पंकज कुमार एवं अमृत का कोई अता-पता भी नहीं था। कनीय अभियंता मधुर कुमार के संबंध में बताया गया कि नवहट्टा पश्चिम पंचायत के एक योजना की मापी के लिए गए हुए हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद पतरघट में पदस्थापित हैं तथा नवहट्टा का भी उन्हें प्रभार है। उन्होंने कार्यालय बंद होने की सूचना पर कहा कि लेखापाल को सहरसा में रिपोर्ट जमा कर कार्यालय जाने को कहा गया है। वह स्वयं पतरघट में जिलाधिकारी के निरीक्षण को लेकर यहां हैं। लेखापाल विकास कुमार झा ने बताया कि वे सहरसा में रिपोर्ट जमा करने के बाद नवहट्टा कार्यालय जाएंगे