Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।बीत गए 11 साल नहीं बन पाए पुल-पुलिया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 28, 2020

मधेपुरा।बीत गए 11 साल नहीं बन पाए पुल-पुलिया

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। कोसी त्रासदी का दर्द 11 साल बीतने के बाद भी कम नहीं हुआ है। 18 अगस्त 2008 को कोसी बांध टूटने से क्षेत्र में आई बाढ़ को याद कर लोग अब भी सिहर उठते हैं। बाढ़ में अधिकांश सड़क, पुलिया व पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे। कई पुल-पुलिया तो अब तक नहीं बन पाए हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में तो प्रभावित क्षेत्र के लोगों को पांच के बदले 10 किलोमीटर दूर घूमकर प्रखंड मुख्यालय आना पड़ता है।
बता दें कि सुरसर नदी की शाखा पर रामपुर लाही पंचायत के नयानगर, वरियाही, रायभीर आदि जगहों पर पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जो अब तक निर्माण नहीं हुआ है। वहीं कुछ जगहों पर छोटी-छोटी पुलिया का निर्माण पंचायत स्तर पर हुआ है। लेकिन बड़े-बड़े पुल अभी भी जस के तस हैं। पुल टूटने से रामपुर लाही पंचायत के पूर्वी भाग का संपर्क पश्चिमी भाग से लगभग कट गया है।
10 हजार आबादी का टूटा संपर्क
बाढ़ से पूर्व गाढ़ा रामपुर नदी में पुल से आवागमन सुलभ होता था। लेकिन बाढ़ के दौरान पुल टूट जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। दोनों पंचायतों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पुल के टूटने के बाद से करीब 10 हजार आबादी से अधिक लोगों के सामने बरसात के दिनों में आवागमन की बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है। प्रखंड कार्यालय की दूरी को तय करने में पांच किलोमीटर की दूरी बढ़ जाती है। क्या कहते हैं ग्रामीण
रामपुर लाही पंचायत के उपमुखिया इंदु देवी, सरपंच बबीता देवी, अरविंद यादव, राजीव रंजन, पंचायत समिति सदस्य भालो देवी, तरूण सरदार, जयनारायण सरदार, बिहारी सरदार, कमलेश्वरी ऋषिदेव, बिशो सरदार, गजेन्द्र सरदार, गुलाय सरदार, रेशमलाल, धीरेन्द्र, सुशील, अशोक सरदार, गोनर सरदार, सीताराम सरदार, ओमप्रकाश, शंभू ऋषिदेव, अमित कुमार, मुन्ना कुमार, नीरज, अमित ने बताया कि बाढ़ में ध्वस्त पुल का निर्माण कार्य नहीं कराए जाने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से पुल निर्माण कराने की मांग की है। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं सुरसर की उपशाखा में रायभीर के समीप पुल ध्वस्त होने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। लोगो को पैदल भी चलना मुश्किल हो रहा है। कोट पुल निर्माण के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। लेकिन इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हो पाई है। स्मार पत्र भेजा जाएगा।
आशा कुमारी, बीडीओ, शंकरपुर