Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।वाहनों की हुई चेकिग, वसूला गया जुर्माना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 28, 2020

सहरसा।वाहनों की हुई चेकिग, वसूला गया जुर्माना

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। शुक्रवार को सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में गोरहो पुल पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन नियम का उल्लंघन करते पकड़े गए एक दर्जन वाहन मालिकों से जुर्माना स्वरूप 12 हजार की राशि वसूल की गई। सदर एसडीपीओ श्री तिवारी ने कहा कि बिना ड्राईविग लाइसेंस और बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलाने वाले चालकों से जुर्माना वसूल किया गया। कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग मरते हैं। फिर भी लोग वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते हैं। जबकि हेलमेट से लोगों की जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार से वाहन चेकिग से लोग हेलमेट पहनने के आदि हो जाएंगे और लोगों की जान बचाई जा सकेगी। इस दौरान महिषी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सहित महिषी थाना के पुलिस बल मौजूद थे।