कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सुपौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 327 ए पर कुमरगंज गांव के समीप शनिवार की संध्या एक अज्ञात स्कॉर्पियो की ठोकर से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार कुमरगंज गांव निवासी अशोक चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार अपने घर से साइकिल पर सवार होकर किशनपुर बाजार किसी कार्य से आ रहा था कि सुपौल की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने युवक को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएचसी लाया गया। जहां पीएचसी में तैनात डॉक्टर मनीष भारती ने उसे मृत घोषित कर दिया।