Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:पर्यटक सर्किट से जुड़ सकता है मधेपुरा,डीएम ने की पहल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 8, 2020

मधेपुरा:पर्यटक सर्किट से जुड़ सकता है मधेपुरा,डीएम ने की पहल

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। मधेपुरा में पर्यटन विकास की काफी संभावना है। इस संभावना को देखते हुए तत्कालीन डीएम मु. सोहैल ने 61 जगहों की सूची तैयार कर सरकार को भेजी थी। अब तक इस दिशा में सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हो पाई है। नए बजट में केंद्र सरकार ने 25 सौ करोड़ रुपये पर्यटन विकास के लिए आवंटित किया है। ऐसे में मधेपुरावासियों को उम्मीद फिर से जग गई है। बजट के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गई है। डीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि वे अपने स्तर पर इसे देखेंगे। पूर्व में पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित करने के लिए चयनित कर भेजी गई सूची की रिमांडर भेजेंगे।
पर्यटन रोड मैप से जुड़ने पर होगा फायदा
जिल के कई क्षेत्र ऐसा है जहां राज्य के अन्य हिस्से से लोग पहुंचते हैं। इन स्थलों को राज्य के पर्यटन रोडमैप से जोड़ने से काफी फायदा होगा। प्रशासन की ओर चिन्हित कर भेजी गई सूची में जिले के सभी प्रखंडों के प्रमुख पर्यटक स्थलों को स्थान दिया गया है। इसमें मुख्य रूप से बाबा सिंहेश्वर स्थान मंदिर, नयानगर भगवती मंदिर, श्रीनगर ग्राम में उत्तर गुप्तकालिन शिव मंदिर, बाबा विशुराउत स्थान, लौआलगान सहित जिले के प्रमुख 61 दर्शनीय स्थल को शामिल किया है। इस दिशा में सरकार की ओर से पहल हुआ तो कोसी क्षेत्र काफी आगे बढ़ेगा।
इन स्थलों की सरकार को भेजी गई थी सूची
-: मधेपुरा प्रखंड - बीपी मंडल स्मारक स्थल मुरहो, चिल्ड्रेन पार्क मधेपुरा, दुर्गा स्थान, साहुगढ़-2, मधेपुरा, श्रींगिऋषि मंदिर।
-: सिंहेश्वर प्रखंड - बाबा सिंहेश्वर स्थान मंदिर, रामजानकी ठाकुरबाड़ी, दौरंग गुमान शाह (रह.) मकबरा ग्राम-इस्लामपुर।
-: घैलाढ़ प्रखंड - श्रीनगर ग्राम में उत्तर गुप्तकालिन शिव मंदिर।
-: चौसा प्रखंड - रामजानकी ठाकुरबाड़ी, कुलासन, अलीजान साह (रह.)का मकबरा ग्राम-चंदा, हजरत लाल साह (रह.) का मकबरा फुलौत, बाबा विशुराउत स्थान, लौआलगान प., ज्वालामुखी स्थान, फुलौत पश्चिम, इमामबाड़ा ग्राम पैना, चंडिका स्थान, छोटा बढ़ौनी, दुर्गा स्थान, चौसा काली स्थान, लौआलगान पूर्व रामजानकी ठाकुरबाड़ी घोषई, भोला बाबा स्थान बड़ी बढ़ौनी चौक, ज्वालामुखी स्थान, कलासन कुशवाहा टोला।
-: आलमनगर प्रखंड - बाबा सवेश्वर स्थान आलमनगर पूर्वी, मां. डाकनी स्थान रतवारा, मां दुर्गा स्थान रतवारा, मां दुर्गा स्थान, बसनबाड़ा, मां कोशिका स्थान, विस्थापित मरौत, मां दुर्गा स्थान कपसिया, मां कालिका स्थान सोनवर्षा, मां दुर्गा स्थान बड़गांव, मां दुर्गा स्थान करूवागंज, मां कालीस्थान शिवमंगल सिंह वासा, मां विषहरी स्थान, गोसावन स्थान विषपट्टी, इमामबाड़ा शंकरपुर, मधैली।
-: उदाकिशुनगंज प्रखंड से मां भगवती स्थान, नयानगर, कार्तिक स्थान, गोपालपुर, जागीर घाट, काली स्थान, खाड़ा, कला स्थान, नव टोल,राम लक्ष्मण हनुमान एवं दुर्गा स्थान मंदिर, सिगारपुर, कृष्ण स्थान, सरपंच टोला बुधमा, भोला स्थान, डोमराही, भोला स्थान, बाड़ाटेनी।
-: पुरैनी प्रखंड - कार्तिक स्थान, दुर्गापुर, राजजानकी ठाकुरबाड़ी, गोठ, दुर्गापुर, रामजानकी ठाकुरबाड़ी, डुमरैल, भगवती स्थान, कड़ामा, सरस्वती स्थान, बलिया, भगवती स्थान, पूर्वी बाजार पुरैनी, काली स्थान, मरूवाही, कार्तिक स्थान, बथनाहा,भोला स्थान, पुरैनी पश्चिम, रणगाह मरदह, सत्ती स्थान, नरदह, दुर्गा स्थान मकदमपुर, चंडिका स्थान, चंडी स्थान, मुशहरी, तालीम शाह (रह.) का मकबरा पंचायत औराही।
-: मुरलीगंज प्रखंड - हजरत इशहाक (रह.)का मकबरा पंचायत भतखोड़ा, मां लुकेश्वरी स्थान, पंचायत बेलो।
-: कुमारखंड प्रखंड - सुरहा खेदन बाबा स्थान केवटगामा, चंडीस्थान।
-: शंकरपुर प्रखंड - निशिहर मंदिर।
-: बिहारीगंज प्रखंड - बाबा जोगेश्वर नाथ मंदिर पड़रिया, हजरत हुसैन शाह (रह.)का मकबरा पंचायत जोतैली।
-: ग्वालपाड़ा प्रखंड - हजरत शाह सैरूल मल्लिक पीर, पंचायत पीरनगर।
-----------------------------
पर्यटन क्षेत्र के रुप में क्षेत्र विकसित हो इसे वे अपने स्तर से देखेंगे। जिले के 61 स्थल को चिन्हित कर भेजा गया है तो इसकी फाइल मंगाकर वे फिर से रिमांडर भेजेंगे।
नवदीप शुक्ला
डीएम, मधेपुरा