Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।अपराध की योजना बना रहे अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 8, 2020

मधेपुरा।अपराध की योजना बना रहे अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के अरार ओपी अंतर्गत चतरा पुल के समीप पुलिस ने हथियार व 11 कारतूस एवं तीन बाइक के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार किया। वहीं एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस बल को वाहन चेकिग के दौरान सूचना मिली की चतरा पुल के समीप कुछ बदमाश अपराध की योजना बना रहे है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा पुल के समीप से दो बदमाश को हथियार व 11 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक बदमाश मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश झिटकिया निवासी रमण कुमार यादव एवं कलौतहा निवासी इंद्रजीत यादव के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, ग्यारह कारतूस, दो मैगजीन बरामद किया गया। मौके पर उदाकिशुनगंज के डीएसपी सीपी यादव, ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई मौजूद थे।