Kosi Live-कोशी लाइव BSEB Bihar Board:परीक्षा जारी, इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन 26 फरवरी से - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 8, 2020

BSEB Bihar Board:परीक्षा जारी, इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन 26 फरवरी से

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा अगले सप्ताह समाप्त हो जायेगी। इससे पहले बोर्ड ने मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड की मानें तो मूल्यांकन कार्य 26 फरवरी से होगा। वहीं मैट्रिक का मूल्यांकन पांच मार्च से शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य अच्छे से और कदाचार मुक्त हो, इसके लिए बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा 15 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जायेगी। इस दौरान सभी जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।  

ज्ञात हो कि इंटर में विषयवार परीक्षा समाप्त होने के दूसरे दिन बार-कोडिंग की जा रही है। इससे 13 फरवरी को परीक्षा समाप्त होने के साथ ही बार-कोडिंग का काम भी खत्म जायेगा। हर जिला मुख्यालय में बार कोडिंग केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा केंद्रों से हर दिन उत्तर पुस्तिकाओं को बार कोडिंग केंद्र पर भेजा जा रहा है, जहां उनकी बार कोडिंग की जा रही है। ज्ञात हो कि लगभग एक करोड़ के ऊपर उत्तर पुस्तिकाओं पर बार कोडिंग की जानी है। 

मूल्यांकन केंद्र पर सीसी टीवी से रखी जायेगी नजर 
इस बार भी मूल्यांकन केंद्र पर सीसी टीवी लगाए गए हैं। इससे परीक्षक लापरवाही नहीं कर पायेंगे। हर परीक्षक पर सीसी टीवी से नजर रखी जायेगी। परीक्षकों को मूल्यांकन में शामिल होने की जानकारी दी जा रही है। 
50 फीसदी प्रश्न का ही होगा मूल्यांकन 
इंटर परीक्षा में 50 अंकों का वस्तुनिष्ठ और 50 अंकों की सैद्धांतिक परीक्षा ली गयी है। इसमें 50 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न का उत्तर ओएमआर पर लिया गया है। इसकी जांच कंप्यूटर से की जायेगी। वहीं 50 अंकों के सैद्धांतिक प्रश्नों की जांच परीक्षकों द्वारा की जायेगी।