Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:फेरे के बाद प्रेमी संग दुल्हन हो गई फुर्र, मंडप में बैठे दूल्‍हे ने की जिद तो मिली दूसरी दुल्हन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 28, 2020

BIHAR:फेरे के बाद प्रेमी संग दुल्हन हो गई फुर्र, मंडप में बैठे दूल्‍हे ने की जिद तो मिली दूसरी दुल्हन

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

पटना। गोपालगंज जिले के  मांझा थानान्तर्गत शेख परसा गांव में शादी के मंडप में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला। हुआ यूं कि शादी की रस्म चल रही थी। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन लोगों को चकमा देकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई और मंडप पर दूल्हे जिद ठान ली कि वह यहां से शादी के बाद दुल्हन को लेकर ही घर जाएगा। ये देखकर घरवालों के साथ ही गांव वाले भी परेशान हो गए। सबकी इज्जत पर बात बन आई। फिर लोगों ने एक तरकीब निकाली और गांव की ही एक लड़की से दूल्हे की शादी करा दी। एेसे इज्जत भी बच गई और दूल्हे की जिद भी पूरी हो गई।
हुआ यूं कि गाजे-बाजे संग दूल्हा शादी करने पहुंचा। फिर उसने होनेवाली दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। फेरे लेने के बाद दुल्हन धोखा देकर प्रेमी संग भाग गई। बरातियों के हंगामे के बाद स्थानीय लोगों ने अनोखा रास्ता निकाला। कुछ घंटे बाद गांव की ही एक अन्य युवती के साथ उसी मंडप पर दोबारा विवाह कराया गया। गुरुवार को दिनभर आसपास के क्षेत्र में महज कुछ घंटों में एक युवक के दो-दो शादियां करने के मामले की चर्चा होती 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से युवक बरात लेकर मांझा थाना क्षेत्र के शेख परसा गांव निवासी अमरनाथ कुशवाहा के घर आया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विवाह कार्यक्रम शुरू हुआ। फेरे व अन्य रस्में अभी चल ही रही थीं कि अचानक दुल्हन मंडप से फरार हो गई। दुल्हन को फरार देख  दूल्हे और बराती हंगामा करने लगे।
बरातियों को शांत होते नहीं देख और गांव की बदनामी के डर से गणमान्य लोगों ने पड़ोस की युवती से दोबारा शादी कराने का प्रस्ताव दिया। दूल्हे की सहमति पर बराती इस पर राजी हो गए। इसके बाद आननफानन में उसी मंडप पर अमरनाथ कुशवाहा के पड़ोसी अर्जुन प्रसाद की पुत्री ङ्क्षचता कुमारी के साथ दूल्हे की दोबारा शादी कराई गई। विवाह सम्पन्न होने के बाद दुल्हन को साथ लेकर दूल्हा व बराती खुशी-खुशी विदा हो गए।