Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा :शहर में बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष से छीने 1.90 लाख रुपये - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 28, 2020

सहरसा :शहर में बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष से छीने 1.90 लाख रुपये

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा शहर में बुधवार को एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया। देर शाम महिषी थाना क्षेत्र के वीरगांव निवासी व पैक्स अध्यक्ष शिव नारायण साह से एक लाख 90 हजार रुपये छिनकर भाग गए।
सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गई है। सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बदमाशों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि वह बुधवार की शाम पंजाब नेशनल बैंक की डीबी रोड शाखा से एक लाख 90 हजार निकासी कर रुपये झोला में रखकर ई-रिक्शा से रिफ्यूजी कॉलोनी से कहरा ब्लॉक रोड होते हुए प्रेमलता कॉलेज के समीप उतरे। वहां से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज से सटे दक्षिण नाश्ते की दुकान के पास बाइक पर सवार दो बदमाश झोला झपटकर रिफ्यूजी कॉलोनी की ओर भागने लगे। मैंने कुछ दूरी तक बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे भाग गए। उधर, शहर में दिनदहाड़े लूट और छिनतई की बढ़ती घटनाओं से शहरवासी दहशत में हैं। लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। बदमाश घटना को अंजाम देकर खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। उधर, सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि हर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाती है। पुलिस को लगातार गश्ती व कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।