Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा :सीएम के समक्ष की गई शिकायत झूठी निकली,कल ही महिला ने CM से न्याय की लगाई थी गुहार : - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 5, 2020

सहरसा :सीएम के समक्ष की गई शिकायत झूठी निकली,कल ही महिला ने CM से न्याय की लगाई थी गुहार :

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:

सहरसा। सीएम के दिवारी आगमन पर धबौली पश्चिम पंचायत की भेलवापट्टी निवासी जीविका दीदी ललिता देवी द्वारा की गई शिकायत झूठ निकली। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत मामले की जांच कराई। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस की जांच व पर्यवेक्षण में छह लोगों का नाम सामने आया था। जिस आलोक में गिरफ्तारी का आदेश दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। जबकि उच्च अधिकारी द्वारा तीन लोगों के नाम आने के बाद समीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई थी। समीक्षा के बाद उक्त तीनों आरोपित के गिरफ्तारी का आदेश भी दे दिया गया है। सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि इस मामले में शिकायकर्ता को मुआवजा दिए जाने का प्रस्ताव दुबारा भेजा जा रहा है। ताकि सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि तीन अन्य आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में न्यायालय से कुर्की जब्ती का आदेश लेकर यह कार्रवाई करने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि जीविका दीदी ने वर्ष 2018 में संदीप कुमार का शव एक पेड़ से लटका मिला था। जिस आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कहा गया था कि शराब कारोबार में संलिप्त रहने के कारण उसके द्वारा विरोध करने पर हत्या की गई थी। पुत्र की हत्या से आहत मां ने हत्याआरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत की थी।