Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:पिस्तौल व गोली के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 5, 2020

सहरसा:पिस्तौल व गोली के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर

सहरसा। थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक बेलहा के समीप से शनिवार की शाम पुलिस ने पिस्तौल व गोली के साथ तीन बदमाश को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद के नेतृत्व में हुई छापेमारी में अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे। सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शाम में सूचना मिली कि कुछ बदमाश अपराध की योजना बनाने के लिए जुटे हैं। जिस आलोक में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल के जवानों द्वारा छापेमारी करते हुए बाइक जांच शुरू की गई। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तीनों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश की तलाशी लेने के दौरान एक देसी कटा, पांच गोली, सोनवर्षा थाना क्षेत्र में लूटी गयी मोटरसाइकिल बरामद किया। गिरफ्तार बदमाश गुडु कुमार खगड़ि़या जिले के केजरी गांव का रहने वाला है। जबकि नीतीश कुमार खगड़िया जिले के पटरवा गांव एवं मुकेश कुमार सोनवर्षा थाना के शाहपुर गांव का रहने वाला है। तीनों बदमाश किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था। जिस दौरान पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर खगड़िया जिले में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों बदमाश पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।