Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री बने अभिषेक, अन्य कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 2, 2020

मधेपुरा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री बने अभिषेक, अन्य कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अभिषेक यादव को प्रदेश सह मंत्री बनाए गए है इसके  अलावा अन्य कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी मिली है यह दायित्व मुजफ्फरपुर में संपन्न 61 वा अधिवेशन में पुरानी कमिटी को भंग करते हुए वर्ष 2019-20 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया इसमें मधेपुरा के निवासी अभिषेक यादव को प्रदेश सह मंत्री मनोनीत किया गया इसके पूर्व में वह विभाग संयोजक थेे । प्रदेश सह मंत्री अभिषेक यादव ने कहा हमारे संगठन में पद नहीं दायित्व दिया जाता है उसी कड़ी में कार्यकर्ताओं के किए गए कार्यों को देखते हुए प्रदेश कमेटी में नई जिम्मेदारी मिली है वर्ष 2013 से छात्र हित के मसलों को लेकर हमेशा सजग रहे हैं और सक्रिय कार्यकर्ताओं के रूप में पहचान बनाने के बाद जिम्मेदारी दी गई ।इसी अवसर पर डॉ ललन प्रसाद अद्री सर ने कहा यह मधेपुरा के लिए गौरव की बात है और मधेपुरा में पहली बार अभाविप में इतने बड़ी दायित्व दी गई है और सर ने सभी मनोनीत कार्यकर्ताओं को भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किए इसमें विश्वविद्यालय प्रमुख रंजन यादव, जिला संयोजक शशि यादव ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आमोद आनंद, नीतीश यादव ,राजू सनातन ,सागर को सम्मानित किए एवं नगर सह मंत्री सौरव यादव ,पिंटू यादव ,शिवम सिंह अभिनव ,प्रिंस, पीयूष एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दिए।