Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।मत्स्यगंधा मेला में बदतमीजी करने का विरोध करने पर युवक ने पुत्र से मारपीट की - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 2, 2020

सहरसा।मत्स्यगंधा मेला में बदतमीजी करने का विरोध करने पर युवक ने पुत्र से मारपीट की

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। शहर में चल रहे मत्स्यगंधा मेला में महिला को धक्का देकर बदतमीजी करने का विरोध करने युवक ने पुत्र से मारपीट की। इसपर तिवारी टोला निवासी गोलू जायसवाल ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वह अपने परिवार के साथ मेला घुमने गये थे। शाम में दक्षिणी गेट के समीप गलत नीयत से एक लड़का ने धक्का दे दिया। जब धक्का देने से मना किये तो 15-20 लड़का झुंड बनाकर आया और उन्हें साइड में लेकर चला गया। जहां गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए जेब से मोबाइल निकाला लिया। कहा कि हमलोग यहां के डॉन हैं हल्ला करोगे तो जान से मार देंगे। इसी दौरान मेले में जुटी भीड़ ने लड़कों को घेर लिया और एक लड़का पकड़ा गया। जिसने अपना नाम तिरंगा चौक निवासी सुशांत कुमार सिंह उर्फ सन्नी बताया। जबकि अन्य लड़का भाग निकला। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
----
एटीएम बदलकर निकाला 40 हजार
----, सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला निवासी सुषमा गोस्वामी का एटीएम बदलकर साइबर बदमाशों ने 40 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। थाना में दिए आवेदन में कहा है कि पूरब बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीमए से 10 हजार रुपये की निकासी की। जब दो बार एटीएम मशीन में एटीएम दिए तो पैसा नहीं निकला तो एक अंजान व्यक्ति जो मेरे पीछे खड़ा था उसने पैसा निकालने में सहयोग करने के नाम पर एटीएम बदल लिया। जब मैं घर गई तो मेरे मोबाइल पर निकासी का मैसेज आया। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
----
नशे की हालत में दो पकड़ाया----
जासं, सहरसा: सदर थाना पुलिस ने नशे की हालत में चांदनी चौक के समीप से दो युवक को गिरफ्तार किया। पकड़ाए दिवारी निवासी दीपक कुमार, मुकेश कुमार की जांच ब्रेथ एनलाइजर से कराई गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।