Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, ओपीध्यक्ष से की मारपीट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 2, 2020

सहरसा।भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, ओपीध्यक्ष से की मारपीट

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर चिरैया ओपी में ही गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों पक्ष को छुड़ाने के क्रम में ओपीध्यक्ष से ही भिड़त हो गई और उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग कर तत्काल दोनों पक्ष को खदेड़ दिया। जानकारी के अनुसार कबीरा धाप बाजार में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से रोड़ेबाजी भी की गई। इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद दोनों पक्ष को चिरैया ओपी पर ओपीध्यक्ष द्वारा बुलाया गया। जहां दोनों पक्ष से कागजात की मांग ओपीध्यक्ष ने की। इसी दौरान दोनों पक्ष आपस में ही भिड़ गये और लड़ाई छुड़ाने के क्रम में ओपीध्यक्ष पर ही हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग कर हमलावरों को खदेड़ दिया। जबकि विवाद जमीन पर धारा 144 लागू करने की अनुशंसा की गई। ओपीध्यक्ष पर हमले का वीडियो भी वायरल हो गया है।
घटना के संबंध में धाप बाजार निवासी निकशन कुमार ने बताया कि एक जमीन की खरीदारी उनके द्वारा की गई थी। जिसको लेकर दूसरे पक्ष के जगदीश महतो ने विरोध करते हुए कहा यह जमीन हमारा है। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसके बाद चिरैया ओपी प्रभारी फहीमुल्लाह खान ने दोनों पक्षों को बुला कर संबंधित कागजात की मांग किया। दूसरे पक्ष के जगदीश महतो के साथ आए उनके बेटे व भतीजे ने इस दौरान मारपीट शुरू कर दी और पुलिस पर भी हमला बोल दिया। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाठी चार्ज करते सभी हमलावरों को खदेड़ दिया। वही इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सलखुआ अंचलाधिकारी श्याम किशोर यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर विवादित भूमि पर धारा 144 धारा की अनुशंसा करते हुए तहत दोनों पक्षों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर 107 लगाने की बात कही। इस संबंध में सिमरीबख्तियारपुर एसडीपीओ मृदुला कुमारी ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।