Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।कालाजार को लेकर प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को दिया गया प्रशिक्षण* - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 24, 2020

सहरसा।कालाजार को लेकर प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को दिया गया प्रशिक्षण*

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

चलेगा घर - घर कालाजार खोज अभियान

27 जनवरी से 4 फरवरी तक जिले में चलेगा कालाजार अभियान

कालाजार प्रोग्राम मे  केयर इंडिया कर रहा है सहयोग

रिपोर्ट - अमन कुमार, सहरसा

सहरसा/ 24 जनवरी - जिले में कालाजार मरीजों की खोज के लिए 27 जनवरी से 4 फरवरी तक जिले के सभी प्रखंडों में अभियान चलाया जायेगा। इसी क्रम में जिला सविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को सभी प्रखंड समुदायिक उत्प्रेरक को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सिविल सर्जन डॉ ललन प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने बताया यह अभियान चलाकर संदिग्ध कालाजार व पीकेडीएल के रोगियों की जांच कर नि:शुल्क एवं पूर्ण इलाज ससमय मुहैया करायी जायेगी। साथ ही अभियान के कुशल क्रियान्वयन को लेकर सभी बीसीएम को निर्देश भी दिया गया है कि खोज अभियान में आशा घर-घर जाकर संदिग्ध कालाजार मरीजों की पहचान करेंगी.

159 गाँव को किया गया चिन्हित:   जिला वेक्टर जनहित रोग पदाधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार ने कहा, इस अभियान में जिले के 159 गांव को चिन्हित किया गया है। चिन्हित कालाजार प्रभावित गावों में घरों की संख्या कुल 50227 है जहां कुल 167 आशा जाकर संदिग्ध कालाजार मरीजों की पहचान करेंगी। साथ ही  बताया साल 2018 में जिले में कुल 109 कालाजार के केस थे, जो घटकर दिसम्बर 2019 में कुल 66 हो गयी। कालाजार की रोकथाम के लिए दो बार एसपी का धिडकाव भी कराया जाता है।

सभी प्रखंडों को दिये गए निर्देश: जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राहुल किशोर ने बताया कार्यक्रम का अनुश्रवण आशा फैसिलिटेटर, बीसीएम, केटीएस/केबीसी द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की निगरानी में किया जायेगा। जिला स्तर से जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी  के  नियंत्रण  निगरानी मे किया जायेगा। विदित हो कि भारत सरकार द्वारा 2020 के अन्त तक कालाजार उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है

निर्धारित फॉर्मेट में करना है सर्वे: केयर इंडिया के डीपीओ नासरीन ने बताया कि मरीजों की पहचान के लिए आशा कार्यकर्ताओं को एक फॉर्मेट उपलब्ध कराया जायेगा। जिसे लेकर वे घर-घर जायेंगी और निर्धारित सवाल का जवाब लेकर उस फार्मेट में भरना होगा। आशा अपने पोषण क्षेत्र के प्रत्येक घरों का सर्वे कर कालाजार मरीजों की पहचान करेंगी। अगर ऐसा कोई मरीज मिलता है तो उसे तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना सुनिश्चित करेंगी।  यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। सर्वे रिपोर्ट प्रतिदिन आशा फैसलिटेटर को सौंपेंगी। जिसके आशा फैसलिटेटर व रिपोर्ट प्रखंड मुख्यालय को भेजेंगी। इसको लेकर सभी आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

कालाजार के लक्षण: 15 दिन से अधिक बुखार लगना , भूख नहीं लगना, खून की कमी-ये सब कालाजार के लक्षण हो सकते हैं। आप नजदीक के अस्पताल में जाकर इसकी जांच कर सही समय पर डॉक्टर से सलाह लेकर दवा खायें। कालाजार रोग को जड़ से अपने शरीर से मिटायें।

इस मौके पर जिला वेक्टर जनहित रोग सलाहकार राजेश कुमार ,सभी ब्लॉक के प्रखंड समुदायिक उत्प्रेरक तथा जिला मूल्यांकन पदाधिकारी कंचन सिंह एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।