कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के बसिया घाट स्थित नहर पर 40 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी समेत अलग-अलग मामले में पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बसिया घाट स्थित नहर पर शराब के एक कारोबारी बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही निवासी मो. युनूस को 40 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब के नशे में हंगामा कर रहे दौराघाट निवासी सियाराम कामत को गिरफ्तार किया गया।जबकि अलग-अलग दर्ज कांड के फरार आरोपी बिहरा निवासी सरवन साह, मठियानी निवासी कोकिल महतो एवं बेला बगरौली निवासी दिलीप महतो को गिरफ्तार किया गया है।