कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
नव वर्ष की शाम बुधवार को एसएसबी ने सीमा चौकी बेनलीपट्टी में 4.75 किलो गाँजा के साथ एक मोटरसाइकल को जब्त किया। 45वीं बटालियन के कमांडेंट एचके गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सीमा स्तम्भ सँख्या 200 के समीप गांजे की खेप नेपाल से भारत आने वाली है।
सूचना के आधार पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्वपन राय के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल विनय कुमार एक्का, कांस्टेबल कदम कुमार, रोहित, हेमंत गुप्ता चिन्हित स्थान पर नाका पार्टी को लेकर रवाना हुए। काफी समय बीतने के बाद मोटरसाइकल से एक व्यक्ति नेपाल प्रभाग से भारत की ओर आते हुए दिखाई दिया। तस्कर की बाइक सीमा स्तम्भ संख्या 200 के समीप बालू रहने के कारण फंस गयी। इस दौरान उसे पकड़ने के लिए नाका पार्टी आगे बढ़ी। नाका पार्टी को अपनी आते देख तस्कर मोटरसाइकल और उसपर रखे गांजे को छोड़कर नेपाल प्रभाग की ओर भागने मे सफल हो गया। जब्त किया गया 4.75 किलो गाँजा और वाहन (नेपाली नंबर) को कागजी कार्यवाही के पश्चात बीरपुर पुलिस को सौंप दिया गया।
