कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
:
प्रखंड मुख्यालय अवस्थित पंचायत सरकार भवन बेलदौर में नागर जाति संगठन को लेकर रामशरण शर्मा की अध्यक्षता एवं रंजन राज के संचालन में नागर जाति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 12 जनवरी 2020 को बेलदौर गांव में प्रदेश नागर जाति के कार्यकारिणी बैठक की सफलता पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बिहार प्रदेश नागर जाति महासंघ के अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद नगर, सरपंच प्रतिनिधि ललितेश्वर प्रसाद लल्लन, हरिवंश शर्मा, सचिव विजय शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, विपिन विहंगम, कामेश्वर शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायिका सुनीता शर्मा, उमेश शर्मा, बालेश्वर शर्मा समेत दर्जनों नागर बंधु मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश नागर संघ के अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद नागर ने कहा कि आगामी 12 जनवरी 2020 को नागर जाति के कार्यकारिणी बैठक को संपन्न करने के लिए एक प्रचार प्रसार करें, बैनर पोस्टर चिपकाए। ताकि उक्त बैठक को सफल बनाया जाए।
:
