Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।तीन बच्चों की मां और उसके प्रेमी की पिटाई में सरपंच समेत नौ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 2, 2020

सुपौल।तीन बच्चों की मां और उसके प्रेमी की पिटाई में सरपंच समेत नौ गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।


सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिम पंचायत में तीन बच्चों की मां और उसके एक प्रेमी युगल को खूंटे से बांधकर पिटाई के मामले में विडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सरपंच समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफतार किया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पिटाई की शिकार महिला के बयान पर एक केस दर्ज किया गया है। विडियो वायरल होने के बाद बुधवार की शाम को हरकत में आई जदिया पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ के बाद छापेमारी कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। 
ये है मामला
सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिम पंचायत के एक वार्ड में तीन बच्चों की मां को हुआ अंडा बेचने वाले दुकानदार से प्यार, दोनों छिपकर मिलने लगे। मंगलवार को महिला परिजनों को दोनों के छिपकर मिलने की भनक लगी तो खूब हुआ हंगामा। महिला और उसके प्रेमी को मंगलवार की रात में ही बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद सुबह बैठी पंचायत में सरपंच महेन्द्र सरदार ने महिला और उसके प्रेमी को अलग-अलग खूंटे में बांध दिया और फिर दोनों की लाठी-डंडे से बेरहमी से जानवरों की तरह पिटाई की। दोनों आरजू मिन्नत करते रहे लेकिन एक लाठी टूटने के बाद दूसरे लाठी से उनकी बेरहमी से पिटाई की जाती रही। बाद में दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
इस पूरे प्रकरण का बुधवार को विडियो वायरल होने के बाद चर्चा में छा गया। उसके बाद पुलिस ने पीड़िता और उसके पिता से पुछताछ के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है।